कर्जा मुक्ति मन्त्र :
“ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः”
“ॐ मंगलमूर्तये नमः”
“ॐ गं ऋणहर्तायै नमः”
ऊँ श्री गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नम: फट्
रुद्राक्ष अथवा पन्ना की माला से इस मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें।
उपाय :- 1 कच्चे आटे की लोई में गुड भरकर पानी में बहायें
उपाय :- 2 पीली कौड़ी और हर सिंगार की जड़ को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें, या अपने पास रखें तो ऋण से मुक्ति प्राप्त होगी
उपाय :- 3 सफ़ेद कपड़े में पांच गुलाब के फूल, चांदी का टुकड़ा, चावल और गुड, सफ़ेद कपड़े में रखकर 21 बार गायत्री मन्त्र का पाठ करें “मेरी परेशानी उतर जाये मेरा कर्ज उतर जाये” मन में ऐसा विचार करते हुये जल में प्रवाहित करें
उपाय :- 4 केले के पेड़ की जड़ में रोली, चावल, फूल और जल अर्पित करें और नवमी वाले दिन केले के पेड़ की थोड़ी सी जड़ तिजोरी में रखें कर्ज से मुक्ति होगी
5. मंगल एवं बुधवार को कर्ज का लेन-देन न करें।
6. कर्जे से मुक्ति प्राप्त करने के लिए व्यक्ति सफेद वस्त्र, लाल वस्त्र पहनें या लाल रूमाल साथ रखें। भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
7. जब भी शुक्ल पक्ष हो किसी भी मास का, शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को शिवलिंग पर दूध व जल के बाद मसूर की दाल अर्पण करते हुये ये मंत्र बोले।
“ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम: ” तो इसे ऋण, कर्जे से मुक्ति मिलती है।
8. कर्ज मुक्ति के लिए ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
9. कर्जे से मुक्ति पाने के लिए लाल मसूर की दाल का दान दें।
10. अपने घर के ईशान कोण को सदैव स्वच्छ व साफ रखें।
11. ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का शुक्लपक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करें।
12. बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर घी-शक्कर मिलाकर गाय को खिलाने से शीघ्र कर्ज से मुक्ति मिलती है।
13. घर की चौखट पर अभिमंत्रित काले घोड़े की नाल शनिवार के दिन लगाएं।
14. घर अथवा कार्यालय मे गाय के आगे खड़े होकर वंशी बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाने से कर्जा नहीं चडता और दिए गए धन की डूबने की सम्भावना भी कम रहती है।
15. बुधवार को स्नान पूजा के बाद व्यक्ति सर्वप्रथम गाय को हरा चारा खिलाये उसके बाद ही खुद कुछ ग्रहण करें तो उसे शीघ्र ही कर्जे से छुटकारा मिल जाता है।

Leave a Comment