गीता ज्ञान

युद्ध स्थल में अर्जुन के श्री कृषण से कहे

Written by Bhakti Pravah

युद्ध स्थल में अर्जुन के श्री कृषण से कहे इन वाक्यों से ऐसा भ्रम हो सकता है की अर्जुन के मन में अहिंसा की भावना उत्पन्न हुई और भगवन श्री कृषण ने अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया किन्तु इस श्लोक का अर्थ और अर्जुन के मन के भाव को समझना अति आवशक है नहीं तो सम्पूर्ण गीता का अर्थ व्यर्थ हो जाये गा ! यदि अर्जुन के मन में अहिंसा की भावना उत्पन्न हो गयी होती तो गीता इस श्लोक से बाद समाप्त हो गयी होती श्री कृषण को सम्पूर्ण गीता न कहनी पड़ती,अर्जुन अपने सगे सम्भन्दिओ को देख हिंसा के ही दुसरे पहेलु ममत्व की भावना से ग्रसित हो गया था, ममत्व का भाव मेरे का भाव, मै का भाव ,शूक्षम तल पर मै ,मेरे,मेरा का भाव हिंसा वाला ही है क्यूंकि इस भाव से व्यक्ति अधिकार सिद्ध करता है ,जैसे ही व्यक्ति कहता है मेरा तत शन वैह किसी को पराया भी करता है किसी के पराये होने का भाव भी उसके मन में गहराई में कहीं छिपा होता है !अहिंसक व्यक्ति के मन में न ही ममत्व और न ही हिंसा का भाव होता है वैह इस द्वन्द से परे हो गया होता है ,तब अहिंसा फलित होती है ,अर्जुन अभी भारी द्वन्द में है,गीता में अर्जुन ,हमारा और श्री कृषण परम पिता परमेश्वर के प्रतीक हैं ! जय श्री कृष्णा

Leave a Comment