योगा टिप्स लाइफ स्टाइल स्वास्थय

जानिये क्या फायदे है शारीरिक व्यायाम के

Written by Bhakti Pravah

व्यायाम शरीर की किसी भी गतिविधि के रूप में जाना जाता है, जो आपकी मांसपेशियों से काम करवाता है और आपके शरीर की ज्यादा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। कई प्रकार की शारीरिक गतिविधियां, जिनमें तैराकी, दौड़ना, टहलना, घूमना और नृत्य करना आदि स्वस्थ रहने में मदद करती है। शरीर के चलते फिरते रहने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जिनसे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से इससे लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। ये शारीरिक अभ्यास आपको कई बीमारियों से भी बचाते है और शरीर को सुंदरता प्रदान करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नियमित व्यायाम बताएंगे, जो आपके शरीर और मस्तिष्क को लाभ पहुंचाते हैं।

दिल की मजबूती शारीरिक व्यायाम

शारीरिक व्यायाम दिल को मजबूत करता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से, दिल की मांसपेशियों का शरीर की अन्य मांसपेशियों की तरह, प्रदर्शन सुधारता है। शारीरिक व्यायाम रक्त धमनियां और रक्तचाप को ठीक रखने में मदद करता है। व्यायाम हमारे रक्त में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल और वसा की मात्रा कम करता है। व्यायाम हमारी रक्त धमनियों की दीवारों का लचीलापन बढ़ाता है और रक्तचाप को कम करके यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

मजबूत फेफड़े

शारीरिक व्यायाम फेफड़ों को मजबूत करता है, जिससे शरीर में सांस लेने में उनकी कार्य क्षमता बढ़ती है। इससे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन शरीर में आती है और अधिक कार्बन-डाइऑक्साइड और अन्य अपशिष्ट गैसों को शरीर से निकाल दिया जाता है। नियमित व्यायाम बढ़ती उम्र के साथ ऑक्सीजन सेवन की गिरावट को रोकने में मदद करता है।

डायबिटीज में सुधार शारीरिक व्यायाम

शारीरिक व्यायाम रक्त ग्लूकोज के स्तर को कम करता है। व्यायाम, मांसपेशियों को रक्त से अधिक ग्लूकोज लेने के लिए ट्रिगर करता है और कोशिकाएं इस अतिरिक्त ग्लूकोज को ऊर्जा में परिवर्तित करती है, इस प्रकार व्यायाम खून में शुगर के जमाव को रोकता है। इससे डायबिटीज के विकास के जोखिम और कारणों को कम किया जाता है।

वजन नियंत्रण

शारीरिक व्यायाम वजन भी नियंत्रित करता है। जब कोई व्यक्ति कुछ भी काम नहीं करता है, तो वह आवश्ययकता से अधिक कैलोरी खाता है। यह अप्रयुक्त कैलोरी शरीर में वसा के रूप में जमा होती है जो आपको शारीरिक रूप से सुस्त करती है। इसलिए डॉक्टर व्यायाम से उसकी कैलोरी को घटा कर उसकी अतिरिक्त वसा को कम करते है जिससे आपका वजन कम होता है। यह कम वजन, दिल के लिए और मधुमेह वाले लोगों में फायदेमंद होता है।

मजबूत हड्डियां

शारीरिक व्यायाम हड्डियों को मजबूत करता है और विभिन्न मांसपेशियों से जुडी हड्डियों को भी बहुत मजबूत बनाते हैं। ऐसी स्थिति जिसमें हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, उनके कारण हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती है। व्यायाम हड्डियों का घनत्व बढ़ाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिलती है।

कैंसर के प्रति प्रभावी

शारीरिक व्यायाम कैंसर को रोकने में मदद करता है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों में कैंसर की बीमारियां कम होती हैं। नियमित व्यायाम से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले कैंसर में कोलन, प्रोस्टेट, गर्भाशय और स्तन कैंसर शामिल हैं।

रक्तचाप नियंत्रण

शारीरिक व्यायाम रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। व्यायाम को तनाव के स्तर को कम करने के लिए उपयोगी पाया गया है। जैसे-जैसे आपके शरीर में तनाव का स्तर कम हो जाता है, आपके रक्तचाप और हृदय रोग के लिए इनका खतरा भी कम होता है।

ऊर्जा का स्रोत्र है शारीरिक व्यायाम

शारीरिक व्यायाम ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाता है। नियमित व्यायाम अक्सर आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करवाता है और आपके शरीर को अधिक सक्रिय होने की अनुमति देता है। यह दिनभर की थकावट की संभावना को भी कम कर देता है, जिससे आपको शारीरिक और मानसिक खुशी मिलती है।

Leave a Comment