पंचांग

आज का पंचांग और राशिफल 02 सितम्बर 2018  नई दिल्ली

Written by Bhakti Pravah

आज दिनांक 02 सितम्बर 2018 रविवार |

आज दिनांक 02 सितम्बर 2018 रविवार | भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 20/46 बजे तक रहेगी फिर अष्टमी तिथि शुरू हगी | कृतिका नक्षत्र रात 20/47 बजे तक रहेगा | चंद्रमा दिनरात वृषभ राशी में ही संचार करता रहेगा

आज का राहुकाल शाम 04/30 बजे से 06 बजे तक रहेगा |

आज भानु सप्तमी है | श्रीकृष्ण जयंती है | जन्माष्टमी स्मार्ट

मेष- आपके लिए दिन मिलेजुले फल देने वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज पारिवारिक माहोल कुछ नरम गरम रहने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता | कोई मोटी रकम को आज खर्च करने की नौबत हो तो सोच समझकर खर्च करे आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शानदार सफलता के योग बन रहे है | यतिवाणी के अनुसार चन्द्र के साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता का लाभ पूरा पूरा मिलेगा | आपको अपने कार्यो पर तेज़ से काम करके पूरा करने की कोशिश करने की आवश्यकता है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा तो नहीं है लेकिन फिर भी अगर आप थोडा सा सावधान रहे और संतोष धारण कर के सोचा तो दिन में कोई बड़ा नुक्सान या खर्च होने से बच जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज अनावश्यक खर्च होगा और किसी से नाराजगी भी हो सकती है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और लाभदायक है | मित्रो का साथ या आर्थिक मदद समय पर मिल जाने से काम की रुकावट दूर हो जाएगी | यतिवाणी के अनुसार शाम तक लाभदायक स्थति और सुखद स्थति हो जाने की पूरी उम्मीद है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन अकेले आगे बढ़ने के बजाय किसी की मदद से आगे बढ़ने का या सहयोग लेकर आगे बढ़ने का बन रहा है इसलिए आज आप अपने कार्यो को परिवार अथवा मित्रो के साथ लेकर आगे बढ़ाएगे तो सफलता मिल जाएगी लाभ भी होगा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा | मित्र राशी का नवंम चन्द्र आपको आज आगे बढाने में भाग्य से सपोर्ट करवाने में मददगार साबित होगा | यतिवाणी के अनुसार स्थति में अब सुधार होगा और जो लोग पिछले दिनों में नाराज हुए अब वह वापस मित्र हो जायेगे |

तुला- आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको कुछ फालतू के काम अथवा इधर उधर घूमना पड़ेगा मगर शाम होते होते सब कुछ ठीक लगने लगेगा | किसी से आज उलझने की कोशिश न करे और न ही आज अतिरिक्त जोखिम के काम करे |

वृश्चिक- आपके लिए दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | खासकर के आज आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध कैसे है उस पर चंद्रमा का असर दिखाई देगा अगर रिश्ता बिगड़ा हुआ है तो आज प्रयास. करे तो बात बन जाएगी और अगर आप प्रेम प्यार को आगे बढाने का प्रयास करे तो सफलता मिलेगी |

धनु- आपके लिए आज का दिन साधारण है | सोच समझकर और देख भालकर काम करे ज्यादा उतावली या लालच आपको नुक्सान पंहुचा सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको पुराने मित्र अथवा रिश्ते दार से मुलाक़ात हो सकती है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा और शुभ संकेत प्रदान कर रहा है यतिवाणी के अनुसार कम्पीटीशन में सफलता मिलेगी | आर्थिक लाभ के भी योग है और यात्रा का शुभ फल भी मिलेगा | शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | नया काम शुरू कर सकते है |

कुम्भ- आपके लिए दिन शुभ है | आपकी सोच नयी और कुछ अलग करने की हॉग | परिवार का पूरा सहयोग मिलता रहेगा और नया काम भी शुरू करने लिए आज का दिन अच्छा है | कोई शुभ मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बने हुए है | अच्छे समाचार मिलेगे |

मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ है | अपने आपको राहत और आराम दायक स्थति में पायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज पद प्रतिष्ठा प्राप्ति होने के योग है | साथी और परिवार में आपको और आपके विचारों को सराहा जायेगा | शाम को पार्टी आदि में शामिल हो सकते है |

ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय

यह भी पढ़ें :

जन्माष्टमी के दिन करें ये 7 उपाय और बन जाएँ धनवान

ऐसी दरगाह जहां मुसलमान भी धूमधाम से मनाते हैं जन्माष्टमी का उत्सव

श्रीकृष्ण के इस मंदिर में रोज लगता है सात बार भोग

जानें कैसे किया शनि देव ने श्री कृष्ण के दर्शन

Leave a Comment