पंचांग

आज का पंचांग और राशिफल 01 सितम्बर 2018  नई दिल्ली

Written by Bhakti Pravah

आज दिनांक 01 सितम्बर 2018 शनिवार |

भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात 21/44 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी | भरणी नक्षत्र 21/01 बजे तक रहेगा | चंद्रमा मेष राशी में संचार कर रहा है और मध्यरात्रि के बाद 27/01 बजे के बाद वृषभ राशी में प्रवेश करेगा | आज का राहुकाल सुबह 09 बजे से 10/30 बजे तक रहेगा |

मेष- आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा | अच्छे वस्त्र, स्वादिष्ट भोजन, नयी वस्तु का उपयोग करने को भी मिलेगा | पारिवारिक द्रष्टि से दिन उतम बना रहेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आप कोई शुभ और मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है या शामिल हो सकते है |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन विपरीत ही रहेगा | कोई न कोई अड़चन या कोई न कोई समस्या बाधा बनती रहेगी | मानसिक उत्पीडन का शिकार भी हो सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई विशेष बड़ा निर्णय न करे और न ही कोई नया काम शुरू करे बस कल तक टाल दे |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन शुभ है ओर लाभदायक भी है | कोई न कोई लाभ आज आपके घर बैठे ही प्राप्त हो जाए ऐसे योग बने हुए है और सभी काम आप आसानी से भी बना लेगे | यतिवाणी के अनुसार नया काम शुरू कर सकते है और कोई उत्सव आदि में भी शामिल हो सकते है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे काम आगे बढ़ेगे | गौचर की शुभता का लाभ भी आपको मिलेगा | विरोधी आज नरम पड़ेगे | कोई ऐसा काम जो आप काफी लम्बे समय से शुरू करने की या बदलने की सोच रहे थे वह आज करना चाहे तो कर सकते है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन शुभ है | आगे भी धीमे धीमे दिन और अच्छे बनते चले जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज किसी निजी व्यक्ति की आश पूरी हो जाये तो ठीक वर्ना आपको आज सामूहिक कार्यो से लाभ मिलने के योग है | आर्थिक स्थति में अब धीमे धीमे बदलाव होगा |

कन्या- आज का दिन आपके लिए विपरीत हो गया है | ज्यादा जोखिम के कामो से दूर रहे | बिना मतलब किसी व्यक्ति से मजाक मसखरी आज न करे | कोई महंगा समान खरीदने से पूर्व उसकी उपयोगिता को जांच और परख ले | शत्रु आपको हानि पहुचाने की पूरी कोशिश करेगे |

तुला- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आज कुछ रचनात्मक काम करने का अवसर मिलेगा | दिन बहुत खुश मूड में बीते ऐसे योग बने हुए है यतिवाणी के अनुसार आज कोई लाभदायक काम आपके परिवार में बनेगा | जीवनसाथी का साथ और सहयोग बना रहेगा | यतिवर्य कुमार विजय |

वृश्चिक- आपके लिए समय थोडा सा अव्यस्थित जैसा लग रहा है | कोई न कोई चिंता खासकर के शत्रु पक्ष के ज्यादा मुखरित होने से बढ़ सकती है | यतिवाणी के अनुसार आप जितना आज चोक्कना होकर काम करेगे वही सब काम आपके हित में सम्पन्न हो जायेगे लापरवाही न करे |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कोई भी काम करेगे तो उसमे आपको सफलता और सिद्ध मिलेगी | यतिवन के अनुसार आज आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होगे तो उसमे सफलता मिल जाएगी | धन की स्थति अनुकूलता का संकेत दे रही है | मित्रो का मिलन होगा |

मकर- आपके लिए आज का दिन सोचने और विचारने के बाद काम करने के लिए अनुकूल लग रहा है | बिना सोचे समझे किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करे | यतिवाणी के अनुसार अगर आज कोई बड़ी खरीददारी करना है तो किसी की सलाह या फिर शुभता देखकर करे |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन सफलता और सिद्धि लिए हुए है सभी काम अपने आप बन जायेगे | परिवार में भी आज कुछ अच्छा सन्देश आये और आर्थिक लाभ हो ऐसे योग बने हुए है | यतिवाणी के अनुसार आज आप यात्रा करेगे तो उसका लाभ मिलेगा | मित्रो का साथ मिलेगा |

मीन- आपके लिए आज का दिन पक्ष के गौचर का नहीं है | मन में चिंता रहेगी | खुशियों का अभाव मन में रहेगा | पारिवारिक कलेश होने की भ पूरी सम्भावना है | यतिवाणी के अनुसार आज धन और परिवार दोनों स्थानों पर विपरीत प्रभाव रहेगा और हो सकता है वाद विवाद हो जाए |

ज्योतिषाचार्य- यतिवर्य कुमार विजय

यह भी पढ़ें :

जन्माष्टमी के दिन करें ये 7 उपाय और बन जाएँ धनवान

ऐसी दरगाह जहां मुसलमान भी धूमधाम से मनाते हैं जन्माष्टमी का उत्सव

श्रीकृष्ण के इस मंदिर में रोज लगता है सात बार भोग

जानें कैसे किया शनि देव ने श्री कृष्ण के दर्शन

Leave a Comment