“चाहे संपर्क कितना ही मामूली क्यों न हो, हर व्यक्ति की पूरी परवाह करें, उसके साथ अच्छा व्यवहार करें, उसे समझें और प्रेम दें। बिना किसी पुरस्कार की इच्छा के यह काम करेंगे, तो आपका जीवन पूरी तरह बदल जाएगा।”
प्रेम देना एक ऐसा नियम है, जो आपके जीवन के हर पहलू पर लागू होता है और यह संबंधों को मधुर बनाने का अचूक नियम भी है। प्रेम की शक्ति को इस बात की परवाह नहीं होती कि आप किसी को जानते हैं या नहीं, कोई व्यक्ति आपका दोस्त है या दुश्मन, कोई व्यक्ति प्रियजन है या अजनबी। प्रेम की शक्ति को इस बात की परवाह नहीं होती कि आप किसके साथ व्यवहार कर रहे हैं सहकर्मी, बॉस, अभिभावक, बच्चे, विद्यार्थी या स्टोर क्लर्क। आप जिस भी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, उसे आप या तो प्रेम दे रहे हैं या नहीं दे रहे हैं। और आप जो देते हैं, वही आपको मिलता है।
संबंध प्रेम देने का सबसे बड़ा मार्ग हैं, इसलिए आप सिर्फ लोगों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करके ही अपना पूरा जीवन बदल सकते हैं। यह भी न भूलें कि संबंध ही आपके पतन का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं, क्योंकि अक्सर प्रेम न देने के सबसे ज्यादा बहाने आप यहीं बनाते हैं !
